अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर अयोध्या पहुंचे और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और दर्शन-पूजन किया। राम मंदिर से निकलकर मुख्यमंत्री योगी ने सरयू तट, पुष्प वाटिका में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण किया।
रामलला के दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ। रामलला के दरबार में सिर नवाते सीएम योगी आदित्यनाथ। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया। राम दरबार की स्थापना राम मंदिर के प्रथम तल पर की गई है। राम दरबार में प्रभु श्रीराम माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ विराजित हैं।