पुलिस के जवान ने खुद के सिर में मारी गोली: रिपोर्ट विस्तार से

 बिहार। भभुआ पुलिस लाईन में पुलिस के एक जवान ने खुद को सिर में गोली मार ली। मृतक जवान की पहचान जमुई निवासी अमलेश कुमार (24) के रूप में हुई है। वह कैमूर में 2022 में योगदान किया था। वह भभुआ दंगा नियंत्रण पुलिस में था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हरिमोहन शुक्ला  घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सोमवार की देर शाम भभुआ पुलिस लाइन में पुलिस के जवान अमलेश कुमार ने खुद के 147 गन से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के जवान और पुलिसकर्मी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत आननफानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक उन्हें बनारस रेफर कर दिया।

हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में भभुआ पुलिस लाइन के डीएसपी रामानंद मंडल ने बताया कि दंगा नियंत्रण में पदस्थापित पुलिस जवान ने अपने 147 गन से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर सभी पुलिस कर्मी  वहां पहुंचे और दरवाजा को तोड़ा तो उसमें जवान घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। लहूलुहान स्थिति में देखकर वहां सभी के होश उड़ गए। तुरंत घटना की जानकारी कैमूर एसपी को दी गई और फिरघायल जवान को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया, जहां बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *