CM योगी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ: रिपोर्ट विस्तार से

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के लोकभवन में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत कृषि विभाग, उद्यान विभाग और पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव में जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे और किसाने की समस्या का समाधान करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह शाही ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर यह अभियान शुरू हो रहा है।

वह निरंतर किसानों की उन्नति के लिए तत्पर रहे। अभियान के दौरान माइक्रो सिंचाई की तकनीक दी जाएगी। सभी विभाग मिलकर 15 दिन तक कार्य करेंगे। हर दिन किसानों से संवाद होगा। लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। किसानों को आधुनिक खेती और प्राकृतिक खेती के तरीके समझाए जाएंगे। नवाचार करने वालों किसानों की कहानी अन्य किसानों को बताई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *